रायपुर, 19 अगस्त 2026 श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की डॉ. आरती पाण्डेय एवं तिजेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई एवं डॉ. पद्मा शर्मा की उपस्थिति रही। महाविद्याल की
प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने छात्राओं को तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहाँ की गोस्वामी तुलसीदास भारतीय साहित्य और भक्ति परम्परा के ऐसे महान कवि है, जिनके रचनाओं ने समाज को नैतिकता, लोक मगल, भक्ति और मानवी मूल्यों का सदेश दिया, उनकी अमर कृति राम चरित्र मानस आज भी जन जन के लिए प्रेरणा स्रोत है
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से श्री राम स्रोत एवं हनुमान चालीसा का भक्ति मय पाठ किया गया जिससे सम्पूर्ण सभा गार आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा और साथ ही साथ तुलसीदास जी की के दोहों एवं चौपाइयों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, इस अवसर पर डॉ आरती पाण्डेय द्वारा आभार प्रदशन किया गया,महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

