रेखा और पंकज त्रिपाठी दोनों ही सितारे मेलबर्न में आयोजित इस प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान विदेशी धरती पर भारत के स्वतंत्रता दिवस का खास जश्न मनाया गया जहां रेखा ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया जारी किए गए वीडियो में अभिनेत्री रेखा पंकज से कह रही हैं कि वो उनके पीछे-पीछे अंग्रेजी में जो वो बोलें उसे दोहराएं।
अभिनेत्री रेखा कहती हैं अभी मैं जो बोलूंगी उसे पंकज जी आप अंग्रेजी में बोलिए। फिर पंकज त्रिपाठी लाइन को दोहराते हुए कहते हैं मेलबर्न के सभी प्यारे लोगों को इसके बाद रेखा कहती हैं नहीं इंग्लिश में यहां आओ और कहो मेलबर्न के सभी खूबसूरत लोगों को।
पंकज त्रिपाठी मजाकिया अंदाज में कहते हैं मैम मैं हिंदी मीडियम का स्टूडेंट हूं मैं गलत बोल दूंगा।
इसके बाद दोनों ने कहा मेलबर्न के सभी प्यारे लोगों को बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है तो हमारी दुनिया में आपका स्वागत है और हमें अपनी दुनिया में बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं लव यू जय हिंद

