117 प्राथमिक विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे चिकित्सालय, कोटा द्वारा महिला कल्याण संगठन, कोटा के तत्वावधान में संचालित बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोको कॉलोनी, कोटा जंक्शन में बुधवार को स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के प्राथमिक विभाग (नर्सरी से कक्षा 5) के 117 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज गोयल एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति जैन ने बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य एवं दंत स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के दूसरे चरण में विद्यालय के माध्यमिक के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

