अयोध्या, 07 अगस्त 2026 (सू0वि0)ः-जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 2022 से हर घर तिरंगा 2026 (HGT) अभियान शुरू किया था। भारत सरकार द्वारा वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ हर घर तिरंगा अभियान 2026 को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
द्वितीय चरण दिनांक 09 से दिनांक 12 अगस्त 2026 तक तथा तृतीय चरण दिनांक 13 अगस्त से दिनांक 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। हर घर तिरंगा 2026 के अन्तर्गत चरणवार सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों में दिनांक 09 से 12 अगस्त 2026 को द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जायेगा, जिसमें एक ही दिन वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कोंसर्ट आयोजित किया जाना। तिरंगा महोत्सव आयोजित किये जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेला का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों स्थानीय उत्पादों (ओ0डी0ओ0पी0), तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान/वस्त्र/श्रृगार सामग्री आदि) की बिक्री पर केन्द्रित तिरंगा मेला (सरल मेले का समान) का आयोजन किया जाना। तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाना। वेबसाइट www.harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने के लिए HGT सेल्फी बूथों के प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना और उचित ब्रांडिंग के साथ सुविधा प्रदान करना। वीआईपी कार्यक्रम के दिन, व्यापक जनभागीदारी के साथ, प्रसिद्ध और स्थानीय कलाकारों को देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाय।
तृतीय चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त 2026 के मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकगण को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।
जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर जिला समिति, विकासखण्डों पर ब्लाक स्तरीय समिति व तहसीलों पर तहसील स्तरीय समिति का गठन किया है। समस्त कार्यक्रम को सम्पादित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जिला विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्रों हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित किया है कि उक्त गतिविधियों का सम्पादन कराना सुनिश्चित करें तथा सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों के सूचना एवं फोटोग्राफ प्रतिदिन जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के कन्ट्रोल रूम के व्हाट्सअप नम्बर 9918977999 गु्रप एवं ई-मेल आई0डी0 dprofz-up@nic.in पर उपलब्ध करायें एवं इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।

