
मिर्जापुर नगर तलेन के मंदिरों में श्रावण माह में झूला महोत्सव की धूम है इसी कड़ी में नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला में भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है भगवान के झूले की आकर्षक साज सज्जा व झूले में बैठे ठाकुर जी का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है तथा भक्तों द्वारा ठाकुर जी को झूले में झूला जा रहा है।प्रतिदिन मंदिर में भजन कीर्तन हो रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भजन कीर्तन का आनंद लें रहे हैं। प्रतिदिन अलग अलग यजमान द्वारा भगवान को भोग लगा कर महाआरती की जा रही है।मंदिर पुजारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर मिर्जापुर में हरियाली अमावस्या से झूले प्रारंभ हुए हैं जो की पूर्णिमा रक्षाबंधन तक चलेंगे। मंदिर में प्रतिदिन रात्रि मे के 9 बजे महा आरती होती है तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा है।प्रति दिन निकलती है प्रभात फेरी – मिर्जापुर मे वर्ष भर से लगातार प्रति दिन सुबह से पूरे गांव मे सुबह श्री राम जय राम जय राम जय राम की धुन से प्रभात फेरी निकलती है जो की राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर ग्राम भ्रमण करते हुए सुबह 6 बजे आरती होती प्रति दिनअलग अलग यजमानो द्वारा भगवान को फूल माला भोग लगाया जाता है

