सीहोर 6 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर सीहोर जिले के पटवारी भी 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल, तहसील सीहोर और जिला सीहोर की ओर से इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
हड़ताल का असर:
पत्र के अनुसार 03 अगस्त से प्रदेश के सभी पटवारियों के साथ-साथ सीहोर, श्यामपुर, दोराहा तहसील कार्यालय में संलग्न एवं कार्यरत समस्त पटवारी हड़ताल पर हैं।
इस वजह से तहसील से जुड़े सीमांकन, नामांतरण, नकल, ऋण पुस्तिका और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आम लोगों को प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
पटवारी संघ ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

