सीहोर, 22 जुलाई, 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हब फॉर एम्पावर ऑफ वुमेन योजना के अंतर्गत इछावर में अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

