प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी इकाई द्वारा नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रतन सिंह अनारे के मार्गदर्शन में विभिन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

दिनांक 20 जुलाई को नाहर दरवाजा थाना प्रभारी श्री आलोक सोनी द्वारा नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 के तहत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से परिचर्चा की गई।
उपस्थित छात्र छात्राओं से प्रश्न भी किए गए,जिनका उत्तर भी छात्र छात्राओं द्वारा दिया गया।

इन्होंने युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए सभी छात्र छात्राओं को जागरुक किया।
इसी कड़ी में आज चित्र कला विभाग द्वारा 21 जुलाई को नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 के अंतर्गत चित्र कला विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिमा रायकवार के नेतृत्व में डॉ शशि सोलंकी , डॉ प्रीति मालवीय के साथ मिलकर जागरूगता हेतु रंगोली,चित्रकला,निबन्ध और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें,राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, इको क्लब,युवा पर्यटन क्लब के साथ महाविद्यालय के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
उक्त जागरुकता गतिविधियों के आयोजन का उद्वेश्य छात्र छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करना था।
सभी को नशे स्वयं दूर रहेंगी और दूसरों को भी नशा मुक्ति के लिए जागरूक करेंगे ऐसी शपथ दिलवाई गई प्रतियोगिता आयोजन के अंत में दिलवाई गाई।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं एन सी सी अधिकारी डॉ संजय गाडगे रहे,उक्त जानकारी युवा पर्यटन क्लब प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने दी।

