नर्मदापुरम में गूंजे वैदिक मंत्र 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप की श्रंखला में 10वें कार्यक्रम के साथ 2 लाख 40 हजार गायत्री मंत्रों का जाप पूर्ण
नर्मदापुरम, 19 जुलाई 2026 गायत्री परिवार नर्मदापुरम द्वारा सकारात्मक ऊर्जा के संचार और पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से चलाई जा रही 24 हजार गायत्री मंत्र जाप एवं एक कुण्डीय यज्ञ की श्रृंखला निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्रृंखला का 10वां कार्यक्रम अंकिता नगर में डोरीलाल यादव के निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 2 लाख 40 हजार गायत्री मंत्रों का जाप और 10 एक कुण्डीय यज्ञ पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। गायत्री परिवार के महेश ठाकुर ने बताया कि सामूहिक जाप और हवन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता लाने और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए यह श्रृंखला अलग-अलग स्थानों पर लगातार आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनपाल सिंह राजपूत, महेश ठाकुर, रामकुमार सोनी, परमानंद मालवीय, केशव मांगरोल, जी पी पटेल, शिव कुमार विश्वर्मा, संतोष यादव, अर्जुन यादव, डोरीलाल यादव, परसराम बतेसिया, चंद्रमोहन गौर, भागवत मालवीय, बसंत मलैया, दुर्गा यादव, संध्या मांगरोल, बिनीता सोनी, माया ठाकुर, आरती यादव, सी एम पटेल, रामकुमार गौर, पुष्कर साहू, विजेन्द्र यादव, योगेश यादव, सूरजय यादव, अजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, रक्षा यादव, याशिका यादव, शिवराज यादव, प्रीति यादव सहित गायत्री परिवार के परिजन एवं मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

