पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एमपीटास पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दी है।सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री राहुल नायक ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित थी, लेकिन विभाग द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग ने जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक दस्तावेजों के साथ एमपीटास पोर्टल पर समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों पर ही नियमानुसार छात्रवृत्ति प्रकरणों की आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपनी संबंधित शिक्षण संस्था अथवा जिला पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बालाघाट से संपर्क कर सकते हैं।

