असीम बिस्वास की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.डी. बर्मन के सदाबहार गीतों से गूंजा संगीत समारोह
नर्मदापुरम, 28 जून 2026 शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था म्यूजिक जोन नर्मदापुरम द्वारा हिंदी फिल्म संगीत के महान संगीतकार आर.डी. बर्मन (पंचम दा) की जयंती पर विशेष संगीत संध्या “दीवाना लेके आया है…” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध गायक एवं “किशोर कुमार की आवाज” के रूप में पहचान रखने वाले असीम बिस्वास ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में असीम विश्वास को फ्रेन्डस क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष एवं संयोजक नीरज कैथवास द्वारा साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, समाजसेवी राकेश फौजदार राम परसाई, विवेक भदोरिया एवं डॉ संतोष व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत म्यूजिक जोन की ओर से किया गया। ज्ञातव्य है कि म्यूजिक जोन नर्मदापुरम शहर की एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं संगीत संस्था है, जो समय-समय पर फिल्म संगीत, भजन, ग़ज़ल, देशभक्ति गीत एवं युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करती है। संस्था का उद्देश्य संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा संगीत प्रेमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुति की शुरूआत म्यूाजिक जोन के संरक्षक एवं पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा एवं समाजसेवी राकेश फौजदार के द्वारा दर्शन दो घनश्याम भजन से की गई । संगीत संध्या का मुख्य आकर्षण असीम बिस्वास रहे। उन्होंने “दीवाना लेके आया है”, “रिमझिम गिरे सावन”, “ओ मांझी रे”, “जाने जां ढूंढता फिर रहा”, “तुम बिन जाऊं कहां”, “मुसाफिर हूं यारों” तथा “जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मुकाम” सहित 11 सदाबहार गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम मे संस्था के द्वारा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का साल श्रीफल से समान किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में विशेष सहयोगी शोसल मीडिया नमस्ते नर्मदापुरम के संचालक तन्मय करैया का विशेष आभार व्यक्त किया गया एवं संस्था के अध्यक्ष असीम विश्वा्स द्वारा साल श्रीफल भेंट कर किया गया। म्यूजिक जोन के वरिष्ठ सदस्य अमित पगारे एवं अनूप सिंह गौर के द्वारा कार्यक्रम में पधारे जन प्रतिनिधियों का पुष्प हार से स्वागत किया । नन्हे कलाकार अनय गौर, इमरान मिर्जा, साधना मेहरा, अभिलाष दुबे, अजय बरखने, प्रतीक द्विवेदी, भाग्यश्री, मुकेश गढ़वाल, संयम बिल्लोरे, वैभव शुक्ला, सौम्या, विनय शुक्ला (खंडवा), सी.पी. भार्गव, राजेश, अजय दुबे, गंगाराम सोनिया, सुनील मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकारों ने आर.डी. बर्मन और स्वर्णिम फिल्म संगीत के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विशेषकर दैनिक भास्कर यूनिट हेड सी पी भार्गव के गीत गुलाबी आंखें जो तेरी देखी को विशेष सराहा गया । कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं आभार प्रदर्शन म्यूजिक जोन के सचिव सईद कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अलाप संगीत संस्था, सुरीला नर्मदापुरम, वीणा पाणी संगीत संस्था, के सदस्य, स्कूल कॉलेज के प्रोफेसर, शिक्षक छात्र छात्रायें, इंग्लिश जोन के छात्र छात्रायें, व्यवसायीगण, सेवा निवृत्त कर्मचारी, सामजिक संस्थाओं के सदस्य, जन प्रतिनिधि, म्यूनजिक जोन के कलाकारों के परिवार के सदस्य सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

