*उत्कृष्ट कार्मिक, उपभोक्ता, विजेता खिलाड़ी और रक्तदाता हुए सम्मानित*
*भोपाल, 13 जून 2026।* मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 24वें स्थापना दिवस पर न्यू मार्केट स्थित एपेक्स बैंक ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपभोक्ता सम्मान और पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाम 06:00 बजे से शुरू हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में जहां एक ओर बिजली कार्मिकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा, वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी के उत्कृष्ट कार्मिकों, सजग उपभोक्ताओं, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सामाजिक सरोकार निभाने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने सभी सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट कार्मिक, उपभोक्ता, विजेता खिलाड़ी और रक्तदाताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी और अपने उद्बोधन में कंपनी के त्वरित उपभोक्ता सेवाएं और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के संकल्प को दोहराते हुए कंपनी की उपलब्धियों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने विषम परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंपनी कार्मिकों की सराहना की। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (पीडीटीसी) श्री अनिल कुमार खत्री, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री अखिलेश कुमार पांडे, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र श्री बी.बी.एस. परिहार, मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती स्वाति सिंह, सुश्री मनीषा मेश्राम, श्रीमती अमिता तिवारी, सहित कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, शहर एवं संचारण संधारण वृत्त भोपाल कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। सांस्कृतिक सत्र में कलाकारों ने शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, सामूहिक व एकल संगीत और देशप्रेम तथा समसामयिक विषयों पर आधारित स्वरचित कविता पाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
*उत्कृष्ट सेवा के लिए कार्मिकों का सम्मान*
कंपनी द्वारा स्थापना दिवस पर कंपनी कार्यों के लिए समर्पित कार्मिकों को उनके असाधारण और उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रबंध संचालक श्री गर्ग ने ग्वालियर शहर वृत्त के सेंट्रल एचटी मेंटेनेंस सब डिवीजन में पदस्थ लाइन अटेंडेंट श्री निहाल सिंह एवं भोपाल शहर वृत्त के एचटी मेंटेनेंस सब डिवीजन (साउथ) में पदस्थ लाइन हेल्पर श्री अरुण गर्ग को सम्मानित किया गया।
*सजग उपभोक्ता और रक्तदाता हुए सम्मानित*
कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल एवं संचा/संधा वृत्त भोपाल के अंतर्गत नामित 02 उच्च दाब और 03 निम्न दाब उपभोक्ताओं सहित कुल 10 सजग उपभोक्ताओं को बेहतर सहयोग और समय पर बिल भुगतान के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित उपभोक्ताओं में मेसर्स टेसला ट्रांसफॉर्मर इंडिया लिमिटेड, मेसर्स एल्को इन्टेरोस्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स स्टर्लिंग मैकेनिकल वॅर्क्स, मेसर्स ट्रांस पॉवर कोर, श्रीमती आलिया सिद्दीकी, मेसर्स ट्राइडेंट लिमिटेड, बुदनी,मेसर्स अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, सुश्री आरती साहू, मेसर्स एच एण्ड व्ही ग्रॉफिक्स एवं मेसर्स शिवाय इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान शिविर में सबसे पहले आगे आने वाले प्रथम 05 रक्तदाताओं को प्रबंध संचालक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित रक्तदाताओं में श्रीमती एकता दुबे, सुश्री गुनीता, श्री समीर मिरिकर, श्री प्रशांत एवं श्री मयंक शामिल हैं।
*खेल प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित*
स्थापना दिवस के अवसर पर 12 जून को आस्था परिसर में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रबंध संचालक ने मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। रस्साकसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विजेता छोला जोन टीम में शामिल खिलाड़ी सर्वश्री सचिन कुशवाहा, इम्तियाज, जुनैद खान, आसिफ खान, भूपेंद्र कुमार, दाऊद, विकास कुमार और फरहान खान, रस्साकसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में विजेता टीम में श्रीमती नीतू सिंह, सुश्री प्रीति सोनी, सुश्री क्रांति गौंड, सुश्री रेनू पटेल, सुश्री मुस्कान अहिरवार, सुश्री संध्या धाकड़, सुश्री रेखा सौंधिया, सुश्री कीर्ति पाल, सुश्री प्रिया वासनिक, सुश्री रेखा तिवारी, धीमी साइकल रेस प्रतियोगिता में प्रथम श्री संतोष प्रजापति, द्वितीय श्री रवि कुशवाहा, तृतीय श्री राजेश कुमार ठाकुर, म्यूजिकल चेयर रेस (महिला वर्ग) में प्रथम सुश्री मनीषा मेश्राम, द्वितीय श्रीमती सोनू नायक, तृतीय श्रीमती अनुपमा चौरे, म्यूजिकल चेयर रेस (पुरुष वर्ग) में प्रथम श्री सलमान खान, द्वितीय श्री कृष्ण पाल लोधी, तृतीय श्री धर्मेंद्र ठाकुर, म्यूजिकल चेयर रेस (मिश्रित वर्ग) में प्रथम श्री अनिल कुमार अहिरवार, द्वितीय श्री फारुख खान, तृतीय सुश्री संगीता शाक्या को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. राकेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विजेताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक भोपाल ग्रामीण वृत्त श्री जाहिद अज़ीज खान, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज द्विवेदी एवं प्रबंधक सुश्री हिमांशी पांडे ने किया।
