– नदी घाट पर की सफाई, अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा गुरुवार को सीहोर प्रवास थे। इस दौरान वह सीवन नदी घाट पहुँचे जहाँ घाट पर फैली गंदगी देख भड़क उठे, उन्होंने नगरपालिका सीएमओ सुधीर सिंह को जमकर फटकार लगाई और घाट पर सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खुद घाट की सफाई करते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज स्वच्छता सेवक सफाई कर रहे हैं। अधिकारियों को भी खुद उतरकर देखना चाहिए।
गौरतलब है कि केंद्र में भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने पर संघठन द्वारा 12 साल विकास के , विश्वास के जनकल्याण के अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भोपाल सांसद आलोक शर्मा सीहोर में रात्रि प्रवास पर थे इस दौरान वह कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंचे थे। गुरुवार सुबह पौधारोपण और सफाई अभियान के तहत सीवन नदी घाट पर भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने सफाई अभियान चलाया।
सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सीहोर में नदी चौराहा स्थित सीवन नदी घाट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
