भोपाल, जुलाई 2026: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) ने क्विक हील फाउंडेशन के सहयोग से “साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा – अर्न एंड लर्न कार्यक्रम (2026–27)” का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को सशुल्क इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से क्विक हील फाउंडेशन की अध्यक्षा सुश्री अनुपमा कैलाश काटकर एवं एसोसिएट डायरेक्टर श्री अजय शिर्के के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित Earn & Learn कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। यह सहयोग विद्यार्थियों के कौशल विकास, उद्योग अनुभव तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगे उन्होंने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत सामाजिक रूप से उत्तरदायी, उद्योग-उन्मुख तथा साइबर सुरक्षा की चुनौतियों का प्रभावी समाधान करने में सक्षम युवाओं का निर्माण किया जा रहा है।...