भोपाल: नारायणा स्कूल, एकिड्ज़ कोलार शाखा में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन प्रधानाचार्या सुश्री मनिंदर भाटिया मैम के मार्गदर्शन में किया गया।
नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में राखियाँ एवं मिठाइयाँ लेकर विद्यालय पहुँचे। बच्चों ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया, प्रार्थना सभा में राखी गीतों पर नृत्य किया तथा वीडियो के माध्यम से पर्व के महत्व को समझा।
बच्चों ने विद्यालय के ड्राइवरों, सुरक्षा कर्मियों एवं हाउसकीपिंग स्टाफ को राखी बाँधकर उनके प्रति प्रेम, सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
उत्सव को विशेष बनाते हुए बच्चों ने नजदीकी पुलिस थाने का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों को राखी बाँधी। इस अवसर पर बच्चों और पुलिस अधिकारियों के बीच आत्मीय संवाद एवं सम्मान का सुंदर रिश्ता देखने को मिला।
यह दिन बच्चों के लिए खुशियों, प्रेम, संस्कार और खूबसूरत यादों से भरा रहा।
