भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही संत रविदास कलश वंदन यात्रा का बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अरेरा मंडल वार्ड 45 की पार्षद श्रीमती शिखा मोनू गोहल ने 7 नंबर BDA मार्केट एवं संजय स्कूल, 125 की लाइन में भव्य स्वागत बार्ड की महिलाओं के साथ किया।
यात्रा का स्वागत अरेरा मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, शाहपुरा मंडल और सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा एवं कलश वंदन के साथ किया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा भोपाल जिला महामंत्री श्री मुकेश राय, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी राय, मध्य विधानसभा संयोजक संयोजक श्री सचिन दास बब्बा, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित, पूर्व पार्षद श्री मोनू गोहल,मंडल महामंत्री श्री अंकित शर्मा, श्री सुरेंद्र साहू, वार्ड संयोजक श्री महेंद्र वर्मा बारी, श्री वरुण साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति के मार्गदर्शन में यह यात्रा भोपाल जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। अब तक जिले की लगभग चार विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का सफल आयोजन हो चुका है, जबकि 2 सितंबर को यह यात्रा पुना विधानसभा क्षेत्र से पुनः आरंभ होकर आगे के कार्यक्रमों में शामिल होगी।
