महिलाओं को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श
सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में आज 25 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
शिविर में गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण से प्रसव तक आवश्यक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रसव संबंधी सुविधाएं, बांझपन की समस्या पर परामर्श, सफेद पानी की समस्या का उपचार, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी की समस्या तथा गर्भाशय में गांठ से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में अंडाशय में गांठ के ऑपरेशन की सुविधा के संबंध में भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर में डॉ. अंशु सोभानी (M.B.B.S., DNB, OBGY, FMAS) द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। अटल अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

