कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
सीहोर, 17 अगस्त 2026
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी-अपनी योजनाओं में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ाना होगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पिछड़ा वर्ग के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
