17 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे प्रशासनिक अमला तैनात
नर्मदापुरम/08,अगस्त,2026/ शिव भक्ति को समर्पित प्रसिद्ध 10 दिवसीय नागद्वारी मेला एवं यात्रा का शुभारंभ 8 अगस्त से हो गया है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, आवागमन एवं श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी के लिए प्रभारी अधिकारी चक्रवार ड्यूटी के माध्यम से 24 घंटे मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार विभिन्न राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी भी मेला क्षेत्र में लगाई गई है, जिससे मेले का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

