गरियाबंद (चन्द्रहास निषाद)। शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बुधवार को शासकीय हाई स्कूल हाथबाय में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत की सरपंच हुम्मन बाई ध्रुव उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आई.पी. साहू ने शासन द्वारा संचालित छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में व्याख्याता जगदीश वर्मा, रामानंद बंजारे, भैयालाल ध्रुव, हुम्मन सिंह ध्रुव, छत्रपाल निषाद सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

