गरियाबंद/राजिम। गरियाबंद पुलिस के ‘नया सवेरा अभियान’ के तहत थाना राजिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.480 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों अशोक बंजारे और कुलदीप खंडेलवाल (दोनों निवासी तामासिवनी, आरंग, रायपुर) के कब्जे से शराब और परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
