नर्मदापुरम, 2 अगस्त 2026 गायत्री परिवार नर्मदापुरम के तत्वावधान में स्थानीय रेवा सिटी फेस-02 में 24 हजार गायत्री मंत्रों के सामूहिक जाप, एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों के साथ-साथ कॉलोनीवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गायत्री परिवार नर्मदापुरम द्वारा संचालित इस साप्ताहिक आध्यात्मिक श्रृंखला का यह 14 वाँ आयोजन वरिष्ठ परिजन विमल विलास के निवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सभी परिजनों ने विमल विलास एवं उनके परिवार का पुष्पवर्षा कर आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान नैना कमलपुरिया के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना करते हुए महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियाँ समर्पित की गईं तथा पुष्पवर्षा कर सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम में प्रतिदिन की भाँति प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जाप किया गया। 24 हजार मंत्रों के जाप के लिए निर्धारित 240 मालाओं के स्थान पर सभी साधकों ने मिलकर 300 से अधिक मालाओं का जप किया, जिससे 24 हजार से अधिक गायत्री मंत्रों का सामूहिक जाप संपन्न हुआ। इसके उपरांत एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया तथा यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात नशा मुक्ति रैली निकालकर समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का वैदिक कर्मकाण्ड विनीता सोनी, उमा मालवीय, संध्या मांगरोल एवं अंजू झिंझोरे द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री केशव मांगरोल द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित प्रेरणादायी साहित्य का पुस्तक स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ उपस्थित लोगों ने साहित्य का अवलोकन कर उसे प्राप्त करने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में परमानंद मालवीय, उमा मालवीय, महेश ठाकुर, माया ठाकुर, रामकुमार सोनी, विनीता सोनी, केशव मांगरोल, संध्या मांगरोल, विमल विलास, सुनीता विलास, उमेश कमलपुरिया, सरोज कमलपुरिया, अरुण नारखेड़े, शैलजा नारखेड़े, महेश गौर, रूकमणि गौर, यू.के. सिंह, शिवकुमार विश्वकर्मा, एन.डी. सराठे, श्यामसुंदर हिनवार, संतोष यादव, रामकुमार गौर, परसराम बतोसिया, नरोत्तम दास यादव, पंकज राजपूत, डोरीलाल यादव, अंजू झिंझोरे, पूर्णिमा साहू, पूजा विलास, युग विलास, हर्ष विलास, रानू गौर, उमा गौर, शारांश गौर, रेवांश गौर, गीता मालवीय, राधा मालवीय, अनुसुईया राजपूत, सुजाता राजपूत, अभिजीत राजपूत, उमेश चौधरी, मुकेश वर्मा सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।

