न्यू सर्किट हाउस रायपुर में कॉमन सर्विस सेंटर ई गवर्नेंस द्वारा 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया उक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी जी वित्त मंत्री छ. ग. शासन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , वित्त मंत्री ने अपने उद्धबोधन में समस्त सीएससी vle को डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सीएससी की उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये और ग्रामीण भारत को आधुनिक युग से जोड़ने एवं सभी सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बड़ी संख्या में सीएससी संचालक शामिल हुए एवं इस कार्यक्रम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले vle को माननीय मंत्री जी के हाथों सम्मानित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से गरियाबंद जिले से केशव राम साहू, गिरधर साहू, गुलशन साहू, संदीप साहू , झरना साहू, खेमेश्वरी तिवारी, तमेश्वरी ध्रुव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
केशव साहू ने सभी vle साथियों का एवं सीएससी स्टेट हेड श्री जयनारायण पटेल जी, श्री रितेश शुक्ला जी वर्टिकल हेड , कृष्णनंदन जी, सुरेन्द्र जी, प्रदीप जी एवं जिला मैनेजर परमानंद साहू जी का आभार व्यक्त किया। जिनके मार्गदर्शन व प्रेरणा से यह उपलब्धि हासिल किया।

