पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री ने दिया मार्गदर्शन/ राय
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को रविवार सुबह विधायक सुदेश राय और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठकर टेलीविजन पर सुना और देखा।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के इस्तेमाल पर बल दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राकृतिक हरियाली के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में सफल हो रहा है। प्रकृति के लिए प्लास्टिक खतरनाक है प्लास्टिक के उपयोग से बचना जरूरी है और प्लास्टिक का रीसायकल भी अति आवश्यक है। विधायक सुदेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गणेश उत्सव में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने का आह्वान किया।

