प्रभारी मंत्री के साथ विधायक ने किया कुबेरेश्वर धाम का निरीक्षण
प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक ने दिए जरूरी निर्देश
सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम स्थल का शनिवार को प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के साथ विधायक सुदेश राय ने
निरीक्षण किया।
विधायक सुदेश राय ने प्रदीप मिश्रा से मार्गदर्शन लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक सुदेश राय ने आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरा आयोजन श्रद्धा, सेवा और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ संपन्न हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

