नर्मदापुरम 24 जुलाई 2026 गायत्री परिवार नर्मदापुरम के तत्वावधान में शुक्रवार को शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला जुमेराती एवं शासकीय माध्यमिक शाला जुमेराती में नैतिक शिक्षा एवं नशा मुक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गायत्री परिवार के उमेश कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश गौर ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के महत्व, अनुशासित जीवन तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा पीढ़ी यदि नैतिक मूल्यों को अपनाए और नशे से दूर रहे, तो वह स्वयं, परिवार एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्या श्रीमती साधना बिलथरिया, श्रीमती भगवती वर्मा, श्रीमती नीलिमा शुक्ला, सुश्री पद्मा पांडे, श्रीमती रेखा पांडे, श्री योगेश साहू तथा शासकीय माध्यमिक शाला से श्रीमती रोशनी भावसार, श्रीमती साधना सोलंकी एवं श्रीमती उमाकांति दुबे एवं माध्यिमक शाला से श्रीमती रोशनी भावसारश्रीमती साधना सोलंकी श्रीमती उमकांति दुबे सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

