मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय (Mohammad Ali Jauhar University) के 38 अवैध भवनों को गिराने (ध्वस्तीकरण) के आदेश के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) की अदालत में अपील दायर की है. इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होनी तय हुई है.कुदरत का चक्र देखिए कि जिस IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को साल 2019 में आजम खान ने मंच से सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था, आज वही मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर और रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष हैं, जिनके फैसले पर इस पूरी यूनिवर्सिटी का भविष्य टिका हुआ है।
वक्त का पहिया 2019 का वो विवादित बयानआजम खान की अमर्यादित टिप्पणी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के जिलाधिकारी (DM) थे. चुनावी आचार संहिता और कड़े प्रशासनिक फैसलों से नाराज होकर सपा नेता आजम खान ने एक जनसभा में उन्हें ‘तनखैया’ (तनख्वाह पर काम करने वाला नौकर) कहा था और उनके खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी। आईएएस अधिकारी के खिलाफ इस अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में अदालत आजम खान को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा भी सुना चुकी है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष और वर्तमान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जांच के बाद 15 जुलाई को एक आदेश जारी किया था जांच में सामने आया कि जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बने कुल 40 भवनों में से 38 भवनों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए (अवैध रूप से) किया गया था। प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को 15 दिन के भीतर इन सभी अवैध निर्माणों को खुद हटाने का निर्देश दिया था, ऐसा न करने पर बुलडोजर एक्शन की बात कही गई थी।
अब कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की कोर्ट में मामलायूनिवर्सिटी ने खटखटाया दरवाजा- रामपुर विकास प्राधिकरण के इस ध्वस्तीकरण आदेश से बचने के लिए जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कानूनी अपील दायर की है. नियमों के मुताबिक, इस आदेश के खिलाफ अपील मुरादाबाद के मंडलायुक्त (कमिश्नर) के सामने ही की जा सकती है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इस वैधानिक अपील को स्वीकार कर लिया है. कांवड़ यात्रा की प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते इस मामले पर तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी, इसलिए अब 28 जुलाई को कमिश्नर कोर्ट में इस पर विस्तार से बहस होगी. इस तारीख तक यूनिवर्सिटी को ध्वस्तीकरण की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से फौरी राहत मिल गई है.

