नर्मदापुरम, 16 जुलाई 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार, नर्मदापुरम द्वारा संचालित 24 हजार गायत्री मंत्र जाप एवं एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ की श्रृंखला का 9वाँ आयोजन गुरुवार को मोहित नगर स्थित सी.एम. पटेल के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले के अनेक श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र जाप किया तथा यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियाँ अर्पित कीं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी परिजनों ने सी.एम. पटेल एवं उनके परिवार का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया तथा इस पुण्य एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्रृंखला के अंतर्गत अगला 24 हजार गायत्री मंत्र जाप एवं एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ रविवार को अंकिता नगर स्थित डोरीलाल यादव के निवास पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर धनपाल सिंह राजपूत, महेश ठाकुर, जी.पी. पटेल, रामकुमार सोनी, केशव मांगरोल, चंद्रमोहन पटेल, शशि पटेल, शिवकुमार विश्वकर्मा, चंद्रमोहन गौर, संतोष यादव, अर्जुन सिंह यादव, बिनीता सोनी, रंजना राजपूत, माया ठाकुर, ए.एन. शर्मा, नीलू साहू, संध्या मांगरोल, सत्यचरण पटेल, वैशाली पटेल, सीमा गहलोत, लल्ली वर्मा, भाग्यश्री रावत, रूबी साहू, के.एल. शर्मा, धराज कुशराम, सीताराम साहू, रामकुमार गौर सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं मोहल्ले के श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

