संवाददाता अरविन्द कुमारकी विस्तृत रिपोर्ट:
नेपाल के पहाड़ों और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश तथा वहां से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बहने वाली घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर प्रति घंटे तेजी से बढ़ रहा है. इस अचानक आई जल-वृद्धि से नदी के तटवर्ती और निचले इलाकों में बसे गांवों के ग्रामीणों में भारी बेचैनी और बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है.
हर घंटे बदल रहे घाघरा के तेवर, कछार के गांवों पर संकटनेपाल के बैराजों से छोड़े गए पानी के बाद घाघरा नदी की लहरें उफान पर हैं. रुदौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रौनाही तटबंध के किनारे और कछार (नदी के मुहाने) पर स्थित दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है
प्रशासन हुआ अलर्ट, राहत तैयारियों को दिया गया अंतिम रूपबढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला एवं तहसील प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। रुदौली के उपजिलाधिकारी (SDM) संतोष कुमार ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ तटवर्ती क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया है।

