53 लाख से अधिक की समझौता राशि जमा
सीहोर, 11 जुलाई, 2026
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। ई-लोक अदालत में सीहोर जिला एवं तहसील स्तर पर कुल 09 खण्डपीठों का गठन किया गया। ई-लोक अदालत में कुल 45 प्रकरण रखे गये 14 प्रकरणों का निराकरण कर समझौता राशि 53 लाख 69 हजार 593 रूपये प्राप्त हुई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा ई-लोक अदालत लगाये जाने के निर्देश के पालन में जिला सीहोर में पहल की गई तथा ई-लोक अदालत में पक्षकारों को न्यायालय तक ना आना पड़े इसके लिए वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कर पक्षकारों के आपसी सहमति एवं स्वेच्छा से कुल 14 प्रकरणों में समझौता करवाया गया।

