मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक श्री रामेश्वर शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री शर्मा को पुष्प-गुच्छ (बुके) भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
