तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा है कि डीएमके सांसद टीआर बालू ने उनके खिलाफ दायर 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस वापस ले लिया है. यह केस अन्नामलाई के “डीएमके फाइल्स” अभियान के बाद दायर हुआ था, जिसमें उन्होंने बालू और उनके परिवार की संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया था.
