नई दिल्ली 10 जून 2026 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा में लगातार 12 वर्ष (4,399 दिन) पूर्ण करने और आजादी के बाद देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर देश भर में उत्साह का माहौल है। इस गौरवशाली अवसर पर आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एक विशेष सम्मेलन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि धूमधाम से मनाई गई।

इस भव्य एनडीए सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्रियों और गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने सहभागिता की। सभी नेताओं ने नए भारत की आशा, आकांक्षा और अटूट विश्वास के केंद्र आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश सेवा के 12 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर अपनी भावपूर्ण शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
‘अंत्योदय’ और निःस्वार्थ राष्ट्र-आराधना को समर्पित जीवन
सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण यानी ‘अंत्योदय’ के पावन संकल्प और निःस्वार्थ राष्ट्र-आराधना को पूर्णतः समर्पित रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक मोर्चे पर अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।
‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प हो रहा साकार
नेताओं ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके यशस्वी मार्गदर्शन में आज ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प धरातल पर सतत साकार हो रहा है। देश की सीमाएं जहां अधिक सुरक्षित हुई हैं, वहीं गरीब और वंचित वर्ग मुख्यधारा से जुड़कर सशक्त बन रहा है। सम्मेलन में उपस्थित सभी सहयोगियों ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर नंबर वन बनाने के लिए गठबंधन के सभी दल निरंतर एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे।
