अयोध्या। संवाददाता अरविंद कुमार
ग्राम पलिया चौराहा स्थित ग्रामीण बैंक के बगल में आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
भंडारे के आयोजक रामनारायण सिंह ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग एवं भगवान की कृपा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में विनोद कसौधन, पिंकू गुप्ता, अरविंद यादव, राजेश यादव, रुद्र प्रकाश सिंह,गोलू सिंह, संजय सिंह, राजू कसौधन एवं शिवकुमार गुप्ता सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने अनुशासनपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
