मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ाने, मक्के का MSP ₹2,400 करने और 18 शहरों में 1,725 नई AC इलेक्ट्रिक बसें चलाने समेत कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में जेल प्रशासन के सुधार और जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत नक्शों के नियमितीकरण (regularization) से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
