Arnav Darpan
June 4, 2026
आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज के प्रमुख दो विश्वविद्यालय रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), भोपाल और स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय (एसजीएसयू), भोपाल द्वारा 5 जून को रेडिसन होटल, गुलमोहर, भोपाल में भव्य प्लेसमेंट डे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के उन 650 से अधिक विद्यार्थियों को ऑफर लेटर और सर्टिफिकेट दिये जाएंगे, जिनका चयन देश की अलग अलग प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। दोनों विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष दोनों विश्वविद्यालयों में 130 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसके बाद 650 से अधिक विद्यार्थियों का चयन अलग अलग क्षेत्रों की कंपनियों में हुआ। प्लेसमेंट डे का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना है। यह आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में संतोष चौबे, चांसलर, आरएनटीयू, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, चांसलर, एसजीएसयू, डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू, डॉ. रवि प्रकाश दुबे, वाइस-चांसलर, आरएनटीयू, डॉ. विजय सिंह वाइस चांसलर एसजीएसयू, डॉ. संगीता जौहरी, रजिस्ट्रार, आरएनटीयू, डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार, एसजीएसयू, सहित दोनों विश्वविद्यालयों के सहयोगी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही स्थानीय उद्योग संघों के प्रतिनिधि, विभिन्न कंपनियों के अधिकारी, चयनित विद्यार्थी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह आयोजन विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेगा तथा उद्योग जगत के साथ विश्वविद्यालय के मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ बनाएगा।
