सीहोर 27 अगस्त 2026 जिले के ग्रामीण अंचलों में राशन माफिया सक्रिय है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर जरूरतमंद और गरीब हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले राशन की कालाबाजारी की जा रही है और यह सरकारी राशन व्यापारियों की गोदामों तक पहुंच रहा है। माफिया खुलेआम गरीबों के राशन पर डांटा डालकर सरकारी नियमों का मखौल बना रहे हैं।ताजा मामला इछावर क्षेत्र के गांव बरखेडा कुर्मी से सामने आया है जहांसेल्समेन द्वारा पीडीएस राशन के एवज में ग्रामीण हितग्राहियों को नगद राशि बांटी गई। शिकायत के बाद इस राशन कालाबाजारी का खेल उजागर हुआ है।जानकरी के अनुसार यह पीडीएस दुकान ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में स्थित है जिसे साख सहकारी समिति मर्यादित भाऊखेडी द्वारा संचालित किया जाता है। दुकान पर मौलाखेडा और भाऊखेडी गांव के हितग्राहियों का पीडीएस राशन वितरित किया जाता है। दुकान के सेल्समेन जितेन्द्र व्यास द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को सरकारी राशि गेहूं, चावल के बदले नगद राशि दी गई। बताया जा रहा है कि सेल्समेन लंबे समय से पीडीएस राशन की कालाबाजाारी करता आ रहा है और वह इसे व्यापारियों को बेच देता है।बरखेडा गांव निवासी हितग्राही महिला रेशमा बाई ने बताया कि सेल्समेन एक माह के प्रति व्यक्ति सौ रुपए देता है, उनके परिवार में चार सदस्य हैं दो माह के 800 रुपए दिए हैं। अनिता बाई ने बताया कि उन्हें तीन माह से राशन नहीं दिया अब उन्हें सेल्स मैन ने इस महिने 300 रुपए दिए हैं। जबकि हितग्राही सुनीता बाई ने बताया कि उन्हें 200 रुपए मिले हैं, एक माह के। इसी प्रकार गांव के अन्य हितग्राहियों को भी सेल्समैन द्वारा नगद राशि दी गई। जब इसकी शिकायत इछावर एसडीएम से की गई तो खाद्य विभाग हरकत में आया।जांच कर एसडीएम को सौंप दी हैशिकायत के बाद दुकान की जांच की गई, ग्रामीणों के कथन लिए गए हैं, सेल्समेन ने पीडीएस राशन नहीं बांटा हितग्राहियों को राशि दी है। जांच कर इछावर एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत की गई है।आकाश चंदेल, खाद्य निरीक्षक सीहोर
