भोपाल, 15 अगस्त 2026:
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, कोलार शाखा में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेश पंडित, साइबर सिक्योरिटी हेड, मध्य प्रदेश शासन रहे। उनके गरिमामय सान्निध्य एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमान मनिंदर भाटिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों का विषय इस वर्ष की थीम “Viksit Bharat @ 2047” पर आधारित रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
मुख्य अतिथि श्री योगेश पंडित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, तकनीकी जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।
कार्यक्रम विद्यालय की उप-प्राचार्य गुनजन ठाकुर एवं श्कीर्ति शर्मा की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता में संपन्न हुआ। विद्यालय के अन्य गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
“विकसित भारत @ 2047” के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा का संचार किया।
