
नर्मदापुरम 16 अग गायत्री परिवार नर्मदापुरम के तत्वावधान में मालाखेड़ी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा जी के निवास पर 24 हजार गायत्री मंत्रों का सामूहिक जाप एवं एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। इसके पश्चात विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार नर्मदापुरम द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्रों के सामूहिक जाप एवं एक कुण्डीय यज्ञ की श्रृंखला के रूप में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। मालाखेड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम इस श्रृंखला का 17वां कार्यक्रम रहा। अब तक 17 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। कार्यक्रम के बाद मोहल्ले में नशा मुक्ति रैली का आयोजन भी किया गया ।
