डी.आर.यू.सी.सी सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने रेल प्रबन्धक को लिखा पत्र
भोपाल। रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने रेलवे प्रशासन से समिति की बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की पिछली बैठक 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। उस दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि समिति की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, किंतु अब तक बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
श्रीवास्तव ने कहा कि समिति की नियमित बैठकें होने से यात्रियों की समस्याओं, रेलवे सुविधाओं में सुधार तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी चर्चा एवं सुझाव दिए जा सकते हैं। लंबे समय से बैठक नहीं होने के कारण अनेक महत्वपूर्ण विषय लंबित हैं।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक की तिथि शीघ्र निर्धारित कर समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाए, जिससे यात्रियों के हितों से जुड़े विषयों पर समयबद्ध निर्णय लिए जा सकें।
