रायपुर। सोराज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा क्ले कैशल कॉलोनी में लगाए गए 50 पौधे एक पेड़ मां के नाम के तहत पेड़ों की रक्षा सुरक्षा का लिया गया संकल्प
. एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में की जहां पूरे देश में इस अभियान को प्रमुखता से लिया गया क्योंकि ये अभियान सीधे-सीधे जनमानस से जुड़ा और भावनात्मक अभियान था इस अभियान के तहत सोराज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संकल्प लिया गया प्रदेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का इसी तारतंभ में क्ले कैशल कॉलोनी डुंडा में 50 पौधे लगाए गए
कॉलोनी वासी और सोराज वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनाली दीवान और सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ ही साथ इसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया जहां बच्चों की तरह इस पौधों को देखभाल किया जाएगा वही छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन विभाग का भी आभार व्यक्त किया विभाग भी लगातार छत्तीसगढ़ को हरा भरा बनाने का लक्ष्य पूरा कर रहा है जहां विभाग की मदद से ही पौधे प्राप्त हुए वही सोराज वेलफेयर फाउंडेशन समाज की जरूरतमंदों को समय-समय पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराती है साथ ही साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर शिविर लगाकर लोगों का जहां स्वास्थ्य परीक्षण करती है वही रक्तदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करती है क्योंकि रक्तदान महादान है साथ ही साथ जन जागरूकता के कार्य महिलाओं को प्रशिक्षण स्किल डेवलपमेंट नारियों के लिए आत्म निर्भर बनाना जन जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छ देश-विदेश का निर्माण करने के संकल्प भी सोराज वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने लिए हैं ।

