जगन्नाथ मंदिर के पास, अश्विनी नगर स्थित महाराष्ट्रियन तेली समाज भवन में 8 से 10 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से त्रिदिवसीय “श्री कथा” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी महाराज के शिष्य श्री रोहित मोड़े जी 18 पुराणों व चारों वेदों का सार बताएंगे। आयोजक घनश्याम माहेश्वरी ने बताया कि कथा में दर्शनार्थ “सिद्ध चरण पादुका” भी लाई जाएगी।

