रांची 27 मई 2029 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर विजय कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री को प्रमंडल में चल रही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
