पटना 27 मई-2026 पटना में आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में खेल अवसंरचनाओं के प्रभावी संचालन, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल परिसरों को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में खेल संघों की सहभागिता बढ़ाने, विशेषज्ञों की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण खेल संरचनाओं के निर्माण तथा युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण तथा खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
