सुल्तानपुर पुर 24 मई क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ तापमान और लू के चलते रविवार को धनपतगंज विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला पूरी तरह सूना नजर आया। तेज धूप के कारण मरीज अस्पताल नहीं पहुंचे। मिसाल के तौर पर, मायंग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पूरे दिन में केवल 10 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से ज्यादातर उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे।
- समरथपुर में ट्रांसफार्मर खराब, 20 घरों में अंधेरा और पेयजल संकटधनपतगंज विकासखंड की ग्राम सभा समरथपुर के बगाही पूरे हनुमान शुक्ल गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले कई दिनों से बिजली पूरी तरह गुल है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लगभग 16 से 20 घरों के ग्रामीणों को पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, बल्दीराय पावर हाउस के जेई सिद्धार्थ ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर ट्रांसफार्मर की जांच की है और ग्रामीणों को जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है।
- धनपतगंज पावर हाउस के तीनों फीडरों पर गंभीर बिजली संकटपूरे धनपतगंज और शंकरगढ़ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार हो रही अघोषित कटौती और बार-बार आ रही ट्रिपिंग व फॉल्ट के चलते हजारों की आबादी उमस भरी रातों में रतजगा करने को मजबूर है। बिजली न रहने से नलकूप और मोटर बंद पड़े हैं, जिससे गांवों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। क्षेत्रीय के निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
