झाँसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-2026 के अवसर पर मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–मथुरा के मध्य दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित रूप से गंतव्य तक पहुँचाने तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का संचालन 03 एवं 04 सितम्बर 2026 को किया जा रहा है।
*1. विशेष ट्रेन : गाड़ी संख्या 01825/01826*
गाड़ी संख्या 01825 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –मथुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 03 सितम्बर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 19:20 बजे प्रस्थान कर, दतिया स्टेशन पर 19:40-19:42 बजे, डबरा स्टेशन पर 20:10-20:12, ग्वालियर स्टेशन पर 21: 15-21:20 बजे, मुरैना स्टेशन पर 22:00-22:02 धौलपुर रेलवे स्टेशन पर 22:28- 22:30 बजे, आगरा रेलवे स्टेशन पर 23:10-23:15 बजे ठहराव लेते हुए मथुरा रेलवे स्टेशन पर अगले दिन 04 सितम्बर को 00:25 बजे मथुरा जंक्शन पहुँचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01826 मथुरा जंक्शन से 04 सितम्बर को 05:30 बजे प्रस्थान कर, आगरा केंट रेलवे स्टेशन 06:15-06:20 बजे, धोलपुर 07:15-07:17 बजे, मुरैना 07:40-07:42 बजे, ग्वालियर स्टेशन 08:30- 08:35 बजे, डबरा स्टेशन 09:12-09:14 बजे, दतिया स्टेशन 09:44- 09:46 ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन समय 11:15 बजे पहुचेगी ।
*2. दूसरी विशेष ट्रेन : गाड़ी संख्या 01827/01828*
गाड़ी संख्या 01827 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –मथुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 04 सितम्बर 2026 को 11:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रवाना होकर 17:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुँचेगी।
यह गाडी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर, दतिया स्टेशन पर 12:11-12:13 बजे, डबरा स्टेशन पर 12:43-12:45, ग्वालियर स्टेशन पर 13:25-13:30 बजे, मुरैना स्टेशन पर 14:00-14:02, धौलपुर रेलवे स्टेशन पर 14:58-15:00 बजे, आगरा रेलवे स्टेशन पर 16:00-16:05 बजे ठहराव लेते 17:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुँचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01828 मथुरा जंक्शन से 19:30 बजे प्रस्थान कर, आगरा केंट रेलवे स्टेशन 20:15-20:20 बजे, धोलपुर 21:33-21;35 बजे, मुरैना 21:56-21:58 बजे, ग्वालियर स्टेशन 22:35-22:40 बजे, डबरा स्टेशन 23:30-23:32 बजे, अगले दिन दतिया रेलवे स्टेशन पर समय 00:08-00:10 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन समय रात्रि 01:00 बजे पहुचेगी ।अगले दिन 05 सितम्बर को 01:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचेगी।
दोनों विशेष ट्रेनों में 10 सामान्य श्रेणी (GS) एवं 02 सेकेंड सीटिंग/अनारक्षित कोच (SLR) सहित कुल 12 कोच होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें तथा स्टेशन एवं ट्रेन में उपलब्ध उद्घोषणाओं एवं सूचना पट्टों के माध्यम से दी जा रही जानकारी का पालन करें।
