रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंडल खेलकूद संघ, झाँसी एवं सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट, झाँसी द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का वृहद आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत श्री अनिरुद्ध कुमार, मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में एवं श्री नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)/मंडल खेलकूद अधिकारी के निर्देशन में मंडल खेलकूद संघ, झाँसी द्वारा मंडल स्तर पर झाँसी एवं ग्वालियर में हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज आदि खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

29 अगस्त 2026 को आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को खेल गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा रेलवे परिवार में खेलों के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश के साथ सभी प्रतिभागियों ने खेलों को बढ़ावा देने एवं स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जस्टिस डॉ. अनिल वर्मा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलम्पियन खिलाड़ियों श्री रजिंदर सिंह, श्री अब्दुल अजीज, श्री सुबोध खांडेकर, श्री जमशेर खान, श्री हसरत कुरैशी एवं श्री वीरेंद्र ध्यानचंद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनके खेल योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना की गई।
इस अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), श्री नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)/मंडल खेलकूद अधिकारी, श्री ब्रजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य कारखाना प्रबंधक, सी.एम.एल.आर., श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), श्री जी.पी. मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, श्री संजीव जाटव, स्टेशन डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर, सदस्य श्री ब्रजेन्द्र यादव, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री वहीद खान, श्री मयंक वर्मा, श्री इन्द्रपाल सिंह भदौरिया, श्री मनीष यादव, श्री सुमित अहिरवार, श्री धीरज सक्सेना, श्री अरविंद कुमार, श्री महेंद्र साहू, श्री उदय सिंह पाल, श्री अजमत सिद्दीक़ी, श्री अभिषेक रायकवार, श्री केदार प्रसाद मीणा सहित खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज त्रिपाठी ने किया तथा उपाध्यक्ष श्री शोभाराम राय ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
