सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज साहब के आदेश पर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में रामस्नेही भक्त हुए शामिल
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनंत श्री सुखराम जी रामसनेही संप्रदाय, जोधपुर की कोटा शाखा की ओर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सतगुरु श्री सुंदर दास जी महाराज साहब के आदेशानुसार आयोजित इस रैली में कोटा के बड़ी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय के भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। रैली में शामिल भक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता एवं सम्मान का भाव भी व्यक्त किया गया।

