सीहोर, 12 अगस्त, 2026
सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में “हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत तिरंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं तिरंगा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रोहिताश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों एवं अशोक चक्र के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
तिरंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पोस्टरों की तिरंगा पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

