दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
संदेह के आधार पर 160 किलोग्राम घी जब्त, विभिन्न ब्रांड के घी के 7 नमूने जांच के लिए लिए गए
संदेह के आधार पर 160 किलोग्राम घी जब्त, विभिन्न ब्रांड के घी के 7 नमूने जांच के लिए लिए गए
नर्मदापुरम/08,अगस्त,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. धाकड़ एवं श्री कमलेश एस. दियावार द्वारा नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइजेस का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर संगत घी एवं श्री कृष्णा घी के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही जनहित एवं खाद्य

